Skip to main content

1 अक्टूबर 2019 करंट अफेयर्स


               1 अक्टूबर 2019 करंट अफेयर्स


1. हाल ही में जय भगवान भोरिया को PMC बैंक का प्रशासक बनाया गया-
  • भारतीय रिजर्व बैंक ने पंजाब और महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, मुंबई के बोर्ड को अधिक्रमित कर दिया है और जय भगवान भोरिया को बैंक का प्रशासक नियुक्त किया है. जय भगवान एस.वार्यम सिंह का स्थान लेंगे।
  • RBI ने हाल ही में PMC के जमाकर्ताओं के लिए निकासी की राशि को 1,000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दिया है और RBI द्वारा दिए गये निर्देश 6 महीने तक लागू रहेंगे।
  • RBI के 25वें गवर्नर: शक्तिकांत दास; मुख्यालय: मुंबई; स्थापना : 1 अप्रैल 1935, कोलकाता.

2. हाल ही में के.एस. धतवालिया को PIB के प्रधान महानिदेशक बनाया गया-
  • वरिष्ठ भारतीय सूचना सेवा अधिकारी, के.एस. धतवालिया को प्रेस सूचना ब्यूरो का प्रधान महानिदेशक नियुक्त किया गया है।
  • वह सितांशु कार का स्थान लेंगे और वह सरकार के 28वें प्रधान प्रवक्ता होंगे।
  • उन्होंने सूचना और प्रसारण मंत्रालय की विभिन्न मीडिया इकाइयों में प्रमुख पदों पर कार्य किया है.


3. SBI बना ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में कार्यालय खोलने वाला पहला बैंक-
  • भारतीय स्टेट बैंक ने अपना मेलबर्न कार्यालय खोला है और SBI पहला भारतीय बैंक बन गया है जिसकी विक्टोरिया के ऑस्ट्रेलियाई राज्य में एक शाखा है।
  • मेलबर्न कार्यालय विक्टोरिया और भारत के बीच बढ़ते व्यापार और निवेश संबंधों की सहायता करेगा और यह राज्य की 10-वर्षीय भारत रणनीति का परिणाम है।
  • एसबीआई अध्यक्ष: रजनीश कुमार; मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 जुलाई 1955.


4. हाल ही में ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया-
  • भारत ने ओडिशा के बालासोर जिले के चांदीपुर तट से ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल के भू-हमला संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
  • DRDO ने सफल परीक्षण किया. 290 किलोमीटर की स्ट्राइक रेंज वाली इस मिसाइल को ज़मीन और समुद्र में स्थित प्लेटफॉर्म दोनों से दागा जा सकता है. ब्रह्मोस डीआरडीओ और रूस के एनपीओएम के बीच एक संयुक्त उद्यम है।
  • डीआरडीओ के अध्यक्ष: जी सतीश रेड्डी, स्थापना: 1958; मुख्यालय: नई दिल्ली.


5. स्कूल शिक्षा गुणवत्ता सूचकांक में केरल शीर्ष पर-
  • NITI Aayog द्वारा शुरू किए गए "स्कूल शिक्षा गुणवत्ता सूचकांक" में केरल शीर्ष पर है. उत्तर प्रदेश को सूची में सबसे नीचे स्थान दिया गया है. केंद्र शासित प्रदेशों की सूची में चंडीगढ़ सबसे ऊपर है।


6. विल्सन-सतीश ने एशियन एज ग्रुप चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता-
  • भारत के एन. विल्सन सिंह और सतीश कुमार प्रजापति ने बेंगलुरु में आयोजित एशियन एज ग्रुप चैंपियनशिप में 10 मीटर प्लेटफ़ॉर्म सिंक्रनाइज़ डाइविंग इवेंट में स्वर्ण पदक जीता है।
  • विल्सन और सतीश की जोड़ी ने उज़बेकिस्तान के जायनेट्डिनोव मार्सेल और खसानोव बोतिर को हराकर 290.19 अंक बनाए, जिन्होंने 280.53 अंक बनाए थे. कांस्य पदक 266.16 के स्कोर के साथ मोजतबा वालीपुर और ईरान के मसूद वकिली को मिला है।

7. भवानी देवी को बेल्जियम टूर्नामेंट में रजत पदक -
  • भारतीय महिला भवानी देवी ने बेल्जियम में तोरनोई सेटेलाइट तलवारबाजी प्रतियोगिता (विश्व स्तर) में महिला साबरे व्यक्तिगत वर्ग का रजत पदक जीता है. वह फाइनल में अजरबैजान की अन्ना बाशता से 15-10 से हार गईं।
  • बेल्जियम की राजधानी: ब्रुसेल्स; बेल्जियम की मुद्रा: यूरो.

8. जापान के केंटो मोमोता ने कोरिया ओपन जीता - 
  • जापान के शीर्ष रैंक के केंटो मोमोता ने कोरिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में ताईवान के चोऊ टिएन चेन को हराकर पुरुष एकल का खिताब जीता है।


9. INA के दिग्गज वी. गणेशन का निधन -
  • भारतीय राष्ट्रीय सेना (INA) के दिग्गज वी. गणेशन का निधन हो गया है. वह 18 साल की उम्र में नेताजी के INA में शामिल हो गए थे और उन्होंने सिंगापुर में छह महीने का सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त किया था।
  • म्यांमार में ब्रिटिश सेना के खिलाफ लड़ाई के दौरान, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था और उन्हें यांगून जेल में 10 महीने तक कैद रखा गया था और फिर उन्हें बाद में भारत वापस भेज दिया गया था।
  • उन्हें 2012 में राष्ट्रपति भवन में हुए एक समारोह में भारत के राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया था. उन्हें केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों से कॉपर प्लाक्स भी मिला है।

10. दिग्गज मैक्सिकन गायक जोस जोस का निधन -
  • दिग्गज मैक्सिकन गायक जोस जोस का निधन हो गया है. उन्हें अक्सर 'El Principe de la Cancion' or 'The Prince of Song' के नाम से जाना जाता था।
  • चार दशक से अधिक के कैरियर में, गायक ने लाखों एल्बम बेचे और 6 ग्रैमी नामांकन भी प्राप्त किये।


11. अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस : 1 अक्टूबर-
  • संयुक्त राष्ट्र हर साल 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस मनाता है।
  • अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस आधुनिक समय  में वृद्धों के प्रति समाज में जागरुकता फ़ैलाने और बुजुर्गों के प्रति हो रहे दुर्व्यवहार और अन्याय को समाप्त करने का अवसर प्रदान करता है।
  • 2019 का विषयThe Journey to Age Equality.
  • यह विषय वर्तमान और भविष्य में बुढ़ापे की असमानताओं को रोकने के साथ मुकाबला करने के रास्ते पर आधारित है।
  • संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय: न्यूयॉर्क, यूएसए; स्थापित: 24 अक्टूबर 1945.
  • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस

12. मुंबई में होगा गांधी फिल्म महोत्सव - 
  • भारत पर्यटन के सहयोग से फिल्म डिवीज़न 2 से 6 अक्टूबर, 2019 तक मुंबई में "गांधी फिल्म महोत्सव" का आयोजन करेगा।
  • यह फिल्म महोत्सव महात्मा गांधी की 150वीं जयंती समारोह का एक हिस्सा है और यह गांधी जी के अहिंसा और स्वच्छ भारत के संदेश पर केंद्रित होगा।
  • फिल्म डिवीज़न कॉम्प्लेक्स में चुनिंदा वृत्तचित्रों और फीचर फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा, जिनमें द मेकिंग ऑफ महात्मा, गांधी, गांधी माय फादर और मैंने गांधी को नहीं मारा शामिल हैं।

Comments