Skip to main content

Posts

13,14 व 15 अक्टूबर करेंट अफेयर्स

                      13,14 व 15 अक्टूबर 2019 करेंट अफेयर्स   1.  देश ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ.कलाम को उनकी 88वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि - पूरे देश ने पूर्व राष्ट्रपति  डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम  को उनकी  88वीं जयंती  पर श्रद्धांजलि दी और देश के लिए उनके योगदान को याद किया।  भारत के सबसे लोकप्रिय राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मदिन को  विश्व छात्र दिवस  के रूप में मनाया जाता है। अवुल पकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम  को देश की मिसाइल परियोजनाओं के विकास में उनके योगदान के लिए  ' मिसाइल मैन ऑफ इंडिया'  के रूप में जाना जाता है  उनका जन्म  15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ था। डॉ. कलाम ने भारतीय रक्षा में असंख्य योगदान दिए हैं।  डॉ. कलाम की प्रतिबद्धता, देशभक्ति और भारत को एक मज़बूत राष्ट्र बनाने की दृष्टि लोगों को प्रेरित करती रहेगी। 2002 में, डॉ. कलाम भारत के 11वें राष्ट्रपति बने थे और अपने मित्रतापूर्ण स्वभाव के क...
Recent posts

12 अक्टूबर 2019 करंट अफेयर्स

          12 अक्टूबर 2019  करंट अफेयर्स      1.  कोमोरोस को मिला भारत द्वारा लाइन ऑफ़ क्रेडिट में $60  मिलियन  से अधिक का विस्तार - उपराष्ट्रपति  एम. वेंकैया नायडू  ने द्वीप देश  कोमोरोस  के साथ एक  समझौता ज्ञापन  पर हस्ताक्षर किए हैं. समझौता ज्ञापन के अनुसार   भारत ऊर्जा और समुद्री रक्षा सहयोग  के लिए कोमोरोस को  $60 मिलियन से अधिक क्रेडिट लाइन  का विस्तार करेगा. इस क्रेडिट लाइन में मोरोनी में 18 मेगावाट के पावर प्लांट की स्थापना के लिए 41.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर और हाई-स्पीड इंटरसेप्टर बोट्स की खरीद के लिए 20 मिलियन अमरीकी डॉलर शामिल हैं. उपराष्ट्रपति  को मोरोनी में कोमोरोस के अध्यक्ष  अज़ाली असौमानी  द्वारा कोमोरोस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान  'द ऑर्डर ऑफ द ग्रीन क्रिसेंट'  से भी सम्मानित किया गया है.       2.  द फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट 2019 - बिज़नेस मैगज़ीन फोर्ब्स ने  " द फोर्ब्स इंडिया रिच लि...

11 अक्टूबर 2019 करंट अफेयर्स

                   11 अक्टूबर 2019 करंट अफेयर्स       1.  दिल्ली में शुरू हुआ सरस आजिविका मेला - नई दिल्ली  में इंडिया गेट लॉन में  सरस आजिविका मेला  शुरू हो गया है. इसका आयोजन  ग्रामीण विकास मंत्रालय  द्वारा  दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन  की पहल के तहत किया गया है. इसका उद्देश्य DAY-NRLM के समर्थन से गठित ग्रामीण महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों (SHG) को एक मंच प्रदान करना है जिसके अंतर्गत उन्हें अपने कौशल दिखाने अपने उत्पादों को बेचने और थोक खरीदारों के साथ संबंध बनाने का अवसर प्राप्त होता है. मेला स्थल पर 200 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जहां 29 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की लगभग 500 ग्रामीण SHG क्राफ्ट्सवुमेन हस्तशिल्प, हथकरघा, प्राकृतिक खाद्य उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगी और लॉन में क्षेत्रीय व्यंजनों का फूड कोर्ट भी बनाया जाएगा.        2.  सरकार ने किया सुरक्षीत मातृत्व आश्वासन (सुमन) का शुभारम्भ -...

10 अक्टूबर 2019 करंट अफेयर्स

                    10 अक्टूबर 2019 करंट अफेयर्स       1.   केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 5 फीसदी बढ़ा -  केन्द्रीय सरकार  ने  केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स  का  महंगाई भत्ता (Dearness allowance)  बढ़ा दिया है।  सरकार ने  भत्ता  5 फीसदी   बढ़ा  दिया है, जिसका मतलब है की भत्ता  12 फीसदी से बढ़कर 17 फीसदी  हो गया है।  यह निर्णय प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कैबिनेट बैठक में लिया गया है।  इस भत्ते की रकम  जुलाई 2019  से दी जाएगी। इस फैसले की वजह से सरकारी खजाने पर  16 हजार करोड़ रुपये  का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।       2.   बेंगलुरु के इसरो से शुरू होगा प्रधानमंत्री इनोवेशन लर्निंग प्रोग्राम प्रधानमंत्री इनोवेशन लर्निंग प्रोग्राम  "DHRUV"   बेंगलुरु  के  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन  (इसरो) से शुरू हुआ है और  आईआईटी, दिल्ली  में सम्पन...

8 व 9 अक्टूबर 2019 करंट अफेयर्स

8 व 9 अक्टूबर 2019 करंट  अफेयर्स  1. हाल ही में  AIIMS और स्वास्थ्य मंत्रालय ने "eDantSeva" लॉन्च किया - :-  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय  के सहयोग से मुख स्वास्थ्य जागरूकता पर पहला वेबसाइट  और मोबाइल एप्लिकेशन  "eDantSeva"  लॉन्च किया है। :- प्लेटफ़ॉर्म में राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम और सभी दंत चिकित्सा सुविधाओं और कॉलेजों, सूचना, शिक्षा और संचार (आईईसी) सामग्री की विस्तृत सूची शामिल है। इसकी एक विशेषता भी है जिसे 'Symptom Checker' कहा जाता है। :- यह वेबसाइट लोगों की आसान पहुंच के लिए GPRS मार्ग और सुविधा के लिए सेटेलाइट इमेज भी प्रदान करती है। 2.  भारत को मिला पहला राफेल फाइटर जेट "RB-001" -      :- फ्रांस ने  भारत  को  भारतीय वायु सेना  (IAF) के लिए बना पहला  राफेल  फाइटर जेट  "RB-001"  सौंप दिया है।    :- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने  फ्रांस में डसॉल्ट एविएशन  की प्रोडक्शन यूनिट में 1 रा...

7 अक्टूबर 2019 करंट अफेयर्स

7 अक्टूबर 2019 करंट अफेयर्स AIM, NITI AAYOG और UNDP ने मिलकर लांच किया युवा को:लैब - अटल इनोवेशन मिशन  (AIM),  नीति आयोग  और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम  (UNDP)  भारत ने संयुक्त रूप से  युवा को:लैब  का शुभारंभ किया है।  लैब का उद्देश्य युवा भारत में सामाजिक उद्यमिता और नवाचार में तेज़ी लाना और युवाओं को सतत विकास के महत्वपूर्ण ड्राइवर के रूप में पहचानना है।  लॉन्च के दौरान AIM, नीति आयोग और UNDP भारत ने एक लेटर ऑफ इंटेंट (LOI) पर हस्ताक्षर किए। विज्ञान, धर्म और दर्शन पर 5वीं विश्व संसद का आरंभ -  विज्ञान, धर्म और दर्शन पर तीन दिवसीय 5वीं विश्व संसद  का आयोजन महाराष्ट्र के पुणे में MIT विश्व शांति विश्वविद्यालय में किया जाएगा।  इस वर्ष के कार्यक्रम का विषय   ‘role of science, religion and philosophy for world peace and well-being of mankind’  है।  आयोजन का प्राथमिक उद्देश्य विश्व शांति के लिए अंतर-धार्मिक और अंतर-धार्मिक आंदोलन को बनाना और बढ़ावा देना था।...

साप्ताहिक करंट अफेयर्स 30 सितंबर से 6 अक्टूबर 2019 तक

साप्ताहिक करंट अफेयर्स 30 सितंबर से 6 अक्टूबर 2019 तक  • केंद्र सरकार ने गंगा को प्रदूषण से बचाने के लिए दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत इतने राज्यों को 15 सूत्रीय दिशा-निर्देश जारी किए हैं- 11 • भारत में पहली बार इस क्रिकेटर ने 100 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेलने का रिकॉर्ड बनाया है-  हरमनप्रीत कौर • भारत सरकार ने उर्जा उत्पादन संयंत्रों तक कोयला पहुंचाने की प्रक्रिया पर निगरानी रखने हेतु इस पोर्टल की शुरुआत की है-  PRAKASH • अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस इस दिन मनाया जाता है- 05  अक्टूबर • भारत के वह खिलाड़ी जिसने टोक्यो ओलंपिक में पुरुष 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा हेतु क्वालीफाई कर लिया है-  अविनाश साबले • भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेजी से इतने विकेट पूरे करने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज बन गये है- 200 • विश्व का सबसे ज़हरीला कवक हाल ही में इस देश के सुदूर उत्तर में पहली बार देखा गया है-  ऑस्ट्रेलिया • ओडिशा के इस पार्क में हाल ही में एलीफैंट एंडोथिलियोट्रोपिक हर्पीस वायरस के कारण पाँच हाथियों क...