Skip to main content

6 सितंबर 2019 करंट अफेयर्स

1. मनु-सौरभ ने ISSF विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता

मनु भाकर और सौरभ चौधरी ने रियो डी जनेरियो में आईएसएसएफ विश्व कप में मिक्स्ड 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता। एयर पिस्टल फाइनल में, मनु भाकर और सौरभ चौधरी की जोड़ी ने यशस्विनी सिंह देशवाल और अभिषेक वर्मा को 17-15 से हराया। इसके साथ ही भारत ने आईएसएसएफ विश्व कप में 5 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य के साथ पदक सूची में शीर्ष स्थान पर रहे।
  • ब्राजील की राजधानी: ब्रासीलिया; ब्राजील की मुद्रा: ब्राजील रियल।

2. साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता लेखक किरण नागरकर का निधन

साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता लेखक किरण नागरकर का निधन हो गया। उन्होंने एक शिक्षाविद, एक पत्रकार और फिर बाद में विज्ञापन उद्योग में एक पटकथा लेखक के रूप में अपना करियर शुरू किया। उनके उपन्यास "क्यूकल्ट" (1997) ने उन्हें 2001 का साहित्य अकादमी पुरस्कार दिलाया। उन्होंने अपनी पहली पुस्तक सात सक्कं त्रेचाळीस 1974 में अपनी मातृभाषा मराठी में लिखी थी।.


3. कम उम्र में टेस्ट कप्तान बनकर राशिद खान ने तोड़ा 15 साल पुराना रिकॉर्ड

अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान ने गोरो के खिलाफ मैच में अफगानिस्तान के कप्तान के रूप में नया रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे कम उम्र के टेस्ट कप्तान बनकर 15 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। वह 20 साल और 350 दिन के हैं। इससे पहले, जिम्बाब्वे के पूर्व विकेटकीपर टेटेन्डा ताइबू यह रिकॉर्ड बनाया जब वे  20 साल और 358 दिन के थे।
  • अफगानिस्तान की राजधानी: काबुल; मुद्रा: अफगान अफगानी।

4. चेन्नई में शुरू किया एशिया का पहला 5वीं पीढ़ी का वीआर आधारित सिम्युलेटर केंद्र

एशिया का पहला 5वीं पीढ़ी का वर्चुअल रियलिटी आधारित एडवांस्ड ड्राइवर ट्रेनिंग सिमुलेटर सेंटर चेन्नई के ऑटोमोबाइल एसोसिएशन ऑफ सदर्न इंडिया सेंटर (AASI) में लॉन्च किया गया। पहले 6 महीनों में, एएएसआई 'सुरक्षित ड्राइवर अभियान' के तहत 200 एम्बुलेंस ड्राइवरों को नि: शुल्क प्रशिक्षित करेगा। सिम्युलेटर को चेन्नई स्थित रेड चैरीअट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है।
  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री: एडप्पादी के. पलानीस्वामी; राज्यपाल: बनवारीलाल पुरोहित।
  • तमिलनाडु राजधानी: चेन्नई।

5. विश्व यात्रा-पर्यटन प्रतिस्पर्धा सूचकांक में भारत 6 स्थान की वृद्धि से 34वें स्थान पर 

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की रिपोर्ट के अनुसार, भारत विश्व यात्रा और पर्यटन प्रतिस्पर्धात्मकता सूचकांक 2019 में 6 स्थान की वृद्धि के साथ 34वें स्थान पर है। WEF रिपोर्ट से यह पता चलता है, 1.5 करोड़ से अधिक अंतरराष्ट्रीय पर्यटक भारत  यात्रा करते हैं, जिससे यात्रा और पर्यटन उद्योग का हिस्सा 3.6 फीसदी और औद्योगिक रोजगार 5.1 फीसदी था।
फ्रांस और जर्मनी के बाद रैंकिंग सूचकांक में स्पेन सबसे ऊपर है। शीर्ष अन्य 10 देशों में जापान, संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, इटली, कनाडा और स्विट्जरलैंड शामिल हैं।


6. भारतीय सेना "TSENTR 2019" संयुक्त अभ्यास में लेगी भाग 

भारतीय सेना, रूस में आयोजित होने वाले एक बहुपक्षीय अभ्यास "TSENTR 2019" में भाग लेगी। अभ्यास में पाकिस्तान, चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान और रूस की सेनाएं भी हिस्सा लेंगी। यह पहली बार होगा जब भारतीय बलों द्वारा किए गए बालाकोट हवाई हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के सुरक्षाबल एक साथ एक बहुपक्षीय अभ्यास में भाग लेंगे।
यह अभ्यास बड़े पैमाने पर अभ्यासों की वार्षिक श्रृंखला का एक हिस्सा है जो रूसी सशस्त्र बलों के वार्षिक प्रशिक्षण चक्र का हिस्सा है। अभ्यास चार प्रमुख रूसी ऑपरेशनल स्ट्रैटेजिक कमांड्स के बीच होगा।

7.  जिम्बावे के पूर्व राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे का निधन

जिम्बावे के पूर्व राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे का निधन हो गया है। वे देश के पूर्व-स्वतंत्रता नेता थे और उन्हें जिम्बाब्वे का संस्थापक पिता भी माना जाता था। उन्होंने 37 वर्षों तक देश के नेता के रूप में कार्य किया। उन्होंने 54 राष्ट्र अफ्रीकी संघ और 15-राष्ट्र दक्षिणी अफ्रीकी विकास समुदाय के घूर्णी अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया।
  • ज़िम्बावे की राजधानी: हरारे; राष्ट्रपति: इमर्सन म्नांगगवा।

8. विश्व मार्शल आर्ट्स मास्टर्सशिप में अनुपमा स्वैन ने कांस्य पदक जीता

भारतीय महिला एथलीट अनुपमा स्वैन ने हाल ही में संपन्न विश्व मार्शल आर्ट्स मास्टर्सशिप जीयू-जित्सु 2019 में कांस्य पदक जीता। यह कार्यक्रम दक्षिण कोरिया के चुंगजू में आयोजित किया गया।  2022 एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई करके  चैंपियनशिप में भाग लेने वाली वह एकमात्र भारतीय थीं।

9. डब्ल्यूएचओ दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र  2023 तक खसरा और रूबेला को करेगा खत्म 

विश्व स्वास्थ्य संगठन दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र ने 2023 तक खसरा और रूबेला को खत्म करने का संकल्प लिया है। बचपन नष्ट करने वाले अत्यधिक संक्रामण वाले "खसरा और रूबेला" रोग को खत्म करने का संकल्प दिल्ली में दक्षिण-पूर्व एशिया की डब्ल्यूएचओ क्षेत्रीय समिति के 72वें सत्र में लिया गया था। 
सदस्य-देशों ने इन दोनों  रगों को नष्ट कर नए लक्ष्यों की ओर ध्यान देने के लिए प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने का संकल्प लिया।
  • डब्ल्यूएचओ दक्षिण-पूर्व एशिया के क्षेत्रीय निदेशक: पूनम खेत्रपाल सिंह।

10. रूस के व्लादिवोस्तोक में आयोजित किया गया 5वां ईस्टर्न इकॉनोमिक फोरम

रूस के व्लादिवोस्तोक में 5वां  ईस्टर्न इकॉनमी फोरम आयोजित किया गया। भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्ण सत्र के दौरान ईस्टर्न इकॉनमी फोरम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। 
  • प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस की "एक्ट फार ईस्ट" नीति का शुभारंभ किया।
  • प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने संसाधन संपन्न क्षेत्र के विकास के लिए रूस को 1 बिलियन डॉलर की ऋण सहायता की भी घोषणा की।
  • रूस के राष्ट्रपति: व्लादिमीर पुतिन; राजधानी: मास्को।

11.  मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने 5 सार्वजनिक संस्थानों को दिया इंस्टीट्यूट ऑफ एमिनेंस का दर्जा 

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने 5 सार्वजनिक संस्थानों को इंस्टीट्यूट ऑफ एमिनेंस का दर्जा दिया गया । निम्नलिखित संस्थानों को दर्जा दिया गया:
  • आईआईटी मद्रास
  • आईआईटी खड़गपुर
  • दिल्ली विश्वविद्यालय
  • बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
  • हैदराबाद विश्वविद्यालय
उपरोक्त सभी विश्वविद्यालय ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेगा और विश्व स्तरीय संस्था बनने के उद्देश्य को प्राप्त करने की अपनी योजना को आगे बढ़ाएंगे। सूची में शामिल सार्वजनिक संस्थान 1000 करोड़ रु. के सरकारी अनुदान के पात्र होंगे।
  • केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री: रमेश पोखरियाल 'निशंक'।

Comments