Skip to main content

26 सितंबर करंट अफेयर्स , आज के करंट अफेयर्स, daily current affair, current affair in Hindi, daily current affair in Hindi, today current affair, today current affair in Hindi

        26 September current affairs

1. हाल ही में एडीबी ने 2019- 20 के लिए भारत की वृद्धि दर घटाकर 6.5% की-
  :- एशियाई विकास बैंक ने वित्त वर्ष 2019 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर को 7 फ़ीसदी से घटाकर 6.5 फीसदी  कर दिया है।
  :- पहली तिमाही में कमजोर विकास के कारण बैंक ने वृद्धि दर को कम कर दिया है क्योंकि उपभोग और निवेश गतिविधियों में मंदी के कारण विनिर्माण और सेवा क्षेत्र पर प्रभाव पड़ा है ।

2. कृष्टालिना जॉर्जिवा बनी IMF की नई प्रमुख-
   :- बल्गेरियाई अर्थशास्त्री  कृष्टालिना जॉर्जिवा अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के नए प्रबंध निदेशक के रूप में चुना गया है।
    :-  वह क्रिस्टीन लेगार्ड का स्थान लेगी।

3. हाल ही में पीवी सिंधु को वीजा की ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया- 
   :- भुगतान प्रौद्योगिकी कंपनी वीजा ने घोषणा की है कि उसने 2 साल के लिए विश्व बैडमिंटन चैंपियन पुसरला वेंकट सिंधु को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
   :- पीवी सिंधु ओलंपिक खेलों टोक्यो 2020 के लिए टीम वीजा की एथलीट सदस्य भी बन गई है।

4. हाल ही में जम्मू और कश्मीर सबसे ज्यादा गोल्डन कार्ड जारी करने वाला पहला राज्य बन गया है-
   :- जम्मू और कश्मीर देश का पहला राज्य बन गया है जिसने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना ( AB-PMJAY) के तहत सबसे ज्यादा संख्या में गोल्डन कार्ड जारी किए हैं।
   :- जम्मू कश्मीर में अब तक 1100000 गोल्डन कार्ड जारी कर दिए गए हैं।
   :- जम्मू कश्मीर की राजधानी - श्रीनगर।
   :- धारा 370 और 35a हटने के बाद जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया है एवं लद्दाख को भी अलग से केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया है।
  :- राज्यपाल - सत्यपाल मलिक।

5. हाल ही में महाराष्ट्र चुनाव में माधुरी दीक्षित को सद्भावना राजदूत बनाया गया-
  :- अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को मतदान के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन कार्यालय द्वारा सद्भावना राजदूत चुना गया है।
  :- वह 'लेट्स वोट' नामक वीडियो में देश के विकास में लोकतांत्रिक प्रक्रिया और मतदाताओं की भूमिका भूमिका के बारे में बताते हुए नजर आएगी।


6. हाल ही में भारत, अमेरिका और जापान के नौसैनिक संयुक्त अभ्यास " मालाबार 2019" का 23 वां संस्करण शुरू हुआ है- 
   :- भारत जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका की त्रिपक्षीय समुद्री अभ्यास का 23 वां संस्करण "मालाबार  2019" नामक अभ्यास से ससेबो जापान में शुरू हुआ है।
  :- नौसेना प्रमुख- एडमिरल कर्मबीर सिंह।

7. कोलकाता में आयोजित होने वाला है भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव- 
  :- भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का पांचवां संस्करण कोलकाता में 5 से 8 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा।
  :- आईआईएसएफ दुनिया का सबसे बड़ा विज्ञान महोत्सव है।
  :-  इस साल के उत्सव का विषय 'राइजन इंडिया रिसर्च,  इन्नोवेशन एंड साइंस एंपावरिंग द नेशन' है।
  विज्ञान और प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान मंत्री- डॉ हर्षवर्धन सिंह।

8. हाल ही में असम सरकार ने शुरू की " Aponar Apon Ghar" योजना-
  :- असम सरकार ने एक आवास ऋण सब्सिडी योजना " Aponar Apon Ghar " शुरू की है।
  :- यह योजना एक परिवार के लिए उसके पहले घर की खरीद का निर्माण पर वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गई है।
  :- ₹5,00,000 से ₹40,00,000 तक की ऋण राशि के लिए ₹2,50,000 तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
  :- असम की राजधानी- दिसपुर।
  : असम के मुख्यमंत्री- सर्बानंद सोनोवाल।
   :- राज्यपाल- जगदीश मुखी।

9. हाल ही में आयुष मंत्रालय द्वारा प्रोफ़ेसर 'आयुष्मान का अनावरण' किया गया- 
   :- नई दिल्ली में आयुष मंत्रालय ने राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड (NMPB) द्वारा जारी की गई एक नई कॉमिक बुक सीरीज 'प्रोफेसर आयुष्मान' का अनावरण किया है।
  :- इस बुक का अनावरण बच्चों में औषधीय पौधों के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए किया गया है
  :- आयुष मंत्रालय के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार- श्रीपद यशो नायक।

10. हाल ही में आडवाणी मेहता की जोड़ी ने जीता आईबीएसएफ वर्ल्ड स्नूकर का खिताब-
  :- भारत म्यांमार के मांडले में आयोजित आईबीएसएफ विश्व स्नूकर टीम इवेंट में थाईलैंड को हराकर विश्व चैंपियन बना है भारत।
 
11. हाल ही में पी.टी. उषा को आईएएएफ वेटरन पिन से सम्मानित किया गया- 
   :- भारतीय ट्रैक एंड फील्ड की किवदंती पी.टी. उषा को खेल के विकास में उनके योगदान की मान्यता के रूप में विश्व एथलेटिक्स निकाय द्वारा वेटरन पिन प्रस्तुत की गई है।
  :- इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक्स फेडरेशन ( IAAF) के प्रमुख सेबेस्टियन कोए ने 52 वे आईआईएएस कांग्रेस के दौरान उन्हें वेटरन पिन भेंट की।
 :- पीटी ऊषा ने जकार्ता में 1985 के एशियाई खेलों में कांस्य के अलावा पांच स्वर्ण पदक 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर 400 मीटर हर्डल और 4 * 400 मीटर रिले जीती है।
 :- पीटी उषा का सबसे यादगार प्रदर्शन 1984 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक में आया था, जहां वह 400 मीटर हर्डल दौड़ के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनी थी, लेकिन 1 सेकंड के 100 वे हिस्से से कांस्य पदक हार गई थी।

12. परमाणु हत्यारों की कुल उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस 26 सितंबर है- 
  :- संयुक्त राष्ट्र संघ हर वर्ष 26 सितंबर को परमाणु हथियारों के कुल उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाता है।
  :- परमाणु परीक्षणों के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस,परमाणु हथियारों से मुक्त दुनिया के लिए अधिक आशावादी संभावना के साथ एक वैश्विक वातावरण को बढ़ावा देना है।
  :- इस अंतरराष्ट्रीय दिवस का उद्देश्य वैश्विक परमाणु हथियार परीक्षणों के प्रभावों के बारे में जन जागरूकता पर प्रकाश डालना और एक सुरक्षित दुनिया को प्राप्त करने के लिए कदम के रूप में परमाणु परीक्षणों पर प्रतिबंध लगाने की वकालत करना है।
  :- संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय-न्यूयॉर्क,
  :- स्थापना-24 अक्टूबर 1945,
   :- संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव-एंटोनियो गुटेरेस

13. विश्व समुद्री दिवस 26 सितंबर-
   :- संयुक्त राष्ट्र हर साल 26 सितंबर को विश्व समुद्री दिवस के रूप में मनाता है।
   :-  इस वर्ष का विषय है - समुद्री समुदाय में महिलाओं को सशक्त बनाना।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

11 अक्टूबर 2019 करंट अफेयर्स

                   11 अक्टूबर 2019 करंट अफेयर्स       1.  दिल्ली में शुरू हुआ सरस आजिविका मेला - नई दिल्ली  में इंडिया गेट लॉन में  सरस आजिविका मेला  शुरू हो गया है. इसका आयोजन  ग्रामीण विकास मंत्रालय  द्वारा  दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन  की पहल के तहत किया गया है. इसका उद्देश्य DAY-NRLM के समर्थन से गठित ग्रामीण महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों (SHG) को एक मंच प्रदान करना है जिसके अंतर्गत उन्हें अपने कौशल दिखाने अपने उत्पादों को बेचने और थोक खरीदारों के साथ संबंध बनाने का अवसर प्राप्त होता है. मेला स्थल पर 200 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जहां 29 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की लगभग 500 ग्रामीण SHG क्राफ्ट्सवुमेन हस्तशिल्प, हथकरघा, प्राकृतिक खाद्य उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगी और लॉन में क्षेत्रीय व्यंजनों का फूड कोर्ट भी बनाया जाएगा.        2.  सरकार ने किया सुरक्षीत मातृत्व आश्वासन (सुमन) का शुभारम्भ -...

15 व 16 सितंबर 2019 करंट अफेयर्स

                                               विविध समाचार 1.  नई दिल्ली में ग्रेट गंगा रन 2019 का आयोजन किया गया जल शक्ति मंत्री और खेल मंत्री ने  नई दिल्ली  के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में  "ग्रेट गंगा रन 2019"  को हरी झंडी दिखाई गयी.  गंगा नदी के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए इस मैराथन का आयोजन किया गया है।  जल   शक्ति मंत्रालय  द्वारा मैराथन का आयोजन किया गया है। मैराथन में बड़ी संख्या में सभी आयु वर्ग के लोगों ने भाग लिया। जल शक्ति मंत्री: गजेंद्र सिंह शेखावत युवा मामलों और खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार): किरेन रिजिजू 2. सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस, भारत के नेतृत्व वाले आईएसए में शामिल होने वाला 79 वां देश सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस  अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) में शामिल होने वाला  79 वाँ देश  बन गया है, जो जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग के खतरों का मुकाबला करने के...

7 अक्टूबर 2019 करंट अफेयर्स

7 अक्टूबर 2019 करंट अफेयर्स AIM, NITI AAYOG और UNDP ने मिलकर लांच किया युवा को:लैब - अटल इनोवेशन मिशन  (AIM),  नीति आयोग  और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम  (UNDP)  भारत ने संयुक्त रूप से  युवा को:लैब  का शुभारंभ किया है।  लैब का उद्देश्य युवा भारत में सामाजिक उद्यमिता और नवाचार में तेज़ी लाना और युवाओं को सतत विकास के महत्वपूर्ण ड्राइवर के रूप में पहचानना है।  लॉन्च के दौरान AIM, नीति आयोग और UNDP भारत ने एक लेटर ऑफ इंटेंट (LOI) पर हस्ताक्षर किए। विज्ञान, धर्म और दर्शन पर 5वीं विश्व संसद का आरंभ -  विज्ञान, धर्म और दर्शन पर तीन दिवसीय 5वीं विश्व संसद  का आयोजन महाराष्ट्र के पुणे में MIT विश्व शांति विश्वविद्यालय में किया जाएगा।  इस वर्ष के कार्यक्रम का विषय   ‘role of science, religion and philosophy for world peace and well-being of mankind’  है।  आयोजन का प्राथमिक उद्देश्य विश्व शांति के लिए अंतर-धार्मिक और अंतर-धार्मिक आंदोलन को बनाना और बढ़ावा देना था।...