Skip to main content

साप्ताहिक करंट अफेयर्स 16 सितंबर से 21 सितंबर 2019 तक

साप्ताहिक करंट अफेयर्स 16 सितंबर से 21 सितंबर 2019 तक


1.  हाल ही में जिस अंतर्राष्ट्रीय संस्था ने गुरु नानक देव की रचनाओं को अंतर्राष्ट्रीय भाषाओँ में प्रकाशित किया है-यूनेस्को


2. भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण के वैज्ञानिकों ने जिस राज्य में अदरक की दो नई प्रजातियों की खोज की है- नागालैंड

3. हाल ही में शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के प्रथम सैन्यै चिकित्साा सम्मेदलन का आयोजन जिस शहर में किया गया- नई दिल्ली

4. वह राज्य जिसके पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला को राज्य के गृह विभाग ने सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (Public Safety Act) के तहत हिरासत में लिया है- जम्मू-कश्मीर

5. तेलंगाना विधानसभा ने नल्लामाला वनों में जिस रसायनिक तत्व के खनन रोकने हेतु प्रस्ताव पारित किया है- यूरेनियम

6. हाल ही में जिस संस्था द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2019 में विश्व में भारतीय प्रवासियों की संख्या सबसे अधिक रही- संयुक्त राष्ट्र

7. भारतीय नौसेना को हाल ही में मज़गांव डॉक लिमिटेड द्वारा सौंपी गई पनडुब्बी का यह नाम है- आईएनएस खंडेरी

8. भारत, सिंगापुर और थाईलैंड के बीच होने वाले त्रिपक्षीय समुद्री युद्धाभ्यास का यह नाम है- SITMEX-19

9. जिसे भारत का अगला वायुसेना अध्यक्ष चयनित किया गया है- आरकेएस भदौरिया

10. विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जिस दिन प्रथम विश्व मरीज़ सुरक्षा दिवस मनाया गया-17 सितंबर

11. बॉलीवुड में हॉरर फिल्मों के निर्देशन के लिए प्रसिद्ध जिस निर्देशक का हाल ही में 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया- श्याम रामसे

12. हाल ही में जिस राज्य सरकार ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों में तीसरी से लेकर आठवीं कक्षा तक संस्कृत भाषा को अनिवार्य कर दिया है- उत्तराखंड सरकार

13. भारत ने जिस योजना के तहत जुलाई 2019 में 1.69 बिलियन डॉलर का अब तक का उच्चतम मासिक प्रवाह दर्ज किया है- उदारीकृत प्रेषण योजना

14. बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को ढाका में जिस पुरस्कार से सम्मानित किया गया- डॉ. कलाम स्मृति अंतर्राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार
15. हाल ही में जिस राज्य ने वनों के निकटवर्ती क्षेत्रों में जंगली जानवरों के प्रवेश को रोकने हेतु बायो-फेंसिंग के प्रयोग का फैसला किया है- उत्तराखंड

16. IIFA अवार्ड्स 2019 में जिसे सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ख़िताब हासिल हुआ- आलिया भट्ट

17. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने जिसे नया राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया है- रॉबर्ट ओ ब्रायन

18. हाल ही में राजनाथ सिंह जिस स्वदेश निर्मित विमान में उड़ान भरने वाले पहले रक्षा मंत्री बने- तेजस

19. हाल ही में जिस राज्य सरकार ने वर्ष 2020 को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वर्ष घोषित किया है- तेलंगाना

20. उत्तर प्रदेश के जिस विश्वविद्यालय में तीन तलाक पर रोक लगाने वाले मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार सरंक्षण) अधिनियम को एलएलबी और एलएलएम के पाठ्यक्रम में शामिल करने वाला राज्य का पहला विश्वविद्यालय बन गया है- महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय 

21. हाल ही में जिस राज्य की पुलिस ने ‘तत्पर’ नामक एप्प लॉन्च किया है-दिल्ली

22. एयरपोर्ट्स काउंसिल इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, तेज़ी से बढ़ने वाले दुनिया के 5 शीर्ष एयरपोर्ट में भारत के जितने एयरपोर्ट शामिल हैं- दो

23. ट्रांसलेशनल हेल्थ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट के डॉक्टरों के अनुसार, जिस संक्रामक रोग को पैदा करने वाले जीवाणुओं ने एंटीबायोटिक दवाओं के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर ली है- हैजा

24. हाल ही में जिस भारतीय ने दुनिया की सबसे कठिन मानी जानी वाली रेस ‘एंडुरोमन ट्रायथलन’ को रिकॉर्ड समय में जीत लिया है- मयंक वैद

25. हाल ही में राष्ट्रीय रेडियो और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी ने जिस शहर में ‘समुद्री संचार सेवा’ का शुभारंभ किया- मुंबई

26. हाल ही में जिस राज्य सरकार ने चोरी हुए मोबाइल्स फोन को ट्रैक करने के लिये एक पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च किया है- महाराष्ट्र सरकार

27. हिंदी दिवस जिस दिन मनाया जाता है-14 सितंबर

28. भारत के जिस स्टार खिलाड़ी ने 150 अप प्रारूप में लगातार चौथे आईबीएसएफ वर्ल्ड बिलियर्ड्स (IBSF World Billiards) खिताब के साथ अपने करियर का 22वां वर्ल्ड खिताब जीता- पंकज आडवाणी

29. हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का पहला चांसलर जिस भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान को नियुक्त किया गया है- कपिल देव

30. जिस राज्य सरकार ने जन सूचना पोर्टल लॉन्च किया है-राजस्थान

31. जिसे आन्ध्र प्रदेश का पहला लोकायुक्त नियुक्त किया गया है- जस्टिस पी. लक्ष्मण रेड्डी

32. विश्व ओज़ोन दिवस जिस दिन मनाया जाता है-16 सितंबर

33. हाल ही में भारत और स्लोवेनिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने हेतु जितने समझौतों पर हस्तााक्षर किये गये- सात

34. भारत, सिंगापुर और थाईलैंड के बीच जिस स्थान पर 16 से 20 सितम्बर के दौरान त्रिपक्षीय नौसैनिक अभ्यास का आयोजन किया जायेगा- पोर्ट ब्लेयर

35. दूरदर्शन की स्थापना के हाल ही में जितने वर्ष पूरे हुए हैं-60 वर्ष

36. स्वच्छ कोयला अनुसन्धान व विकास के लिए एक राष्ट्रीय केंद्र का उद्घाटन जिस स्थान पर किया गया है- IISC बेंगलुरू

37. भारत की पहली महिला सैन्य राजनयिक जिसे नियुक्त किया गया हैं- विंग कमांडर अंजलि सिंह

38. जिस सरकारी विभाग ने एक पोषण जागरुकता मुहिम शुरु की है जिसके तहत गुजरात के आणंद जिले में करीब 5000 स्कूली बच्चों को इस सप्ताह नि:शुल्क दूध मुहैया कराया जाएगा- राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड

39. हाल ही में भारतीय नौसेना और जिस देश की शाही नौसेना ने द्विपक्षीय सैन्याभ्यास ‘समुद्र लक्ष्मण’ में भाग लिया था- मलेशिया

40. इंटरनेशनल इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ बोस्टन में फिल्म 'द लास्ट कलर' के लिए जिसे बेस्ट ऐक्ट्रेस का पुरस्कार मिला है- नीना गुप्ता

41. अभियंता (Engineers) दिवस जिस दिन मनाया जाता है-15 सितंबर

42. भारत की पाँच महिला पुलिस अधिकारियों को जिस देश में संयुक्त  राष्ट्रे मिशन में उत्कृसष्टस सेवाओं हेतु सम्माानित किया गया है- दक्षिण सूडान

43. हाल ही में सोलोमन द्वीपसमूह ने जिस देश के साथ अपने राजनीतिक संबंधों की समाप्ति की घोषणा की है-ताइवान

44. हाल ही में जिस भारतीय क्रिकेटर ने अंतिम ODI खेलने के 12 साल बाद क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है- दिनेश मोंगिया

45. EPFO ने 6 करोड़ खाताधारकों को वर्ष 2018-19 के लिए जितना प्रतिशत ब्याज दिए जाने की घोषणा की है-8.65%

46. डीआरडीओ द्वारा सुखोई-30 विमान से हवा-से-हवा-में मार करने वाली जिस मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया- अस्त्र

47. रेलवे मंत्रालय द्वारा अब तक जितनी रेलगाड़ियों को ‘हैड ऑन जेनरेशन टेक्नोआलॉजी’ (HOG) में परिवर्तित किया जा चुका है-342

48. एशियाई विकास बैंक (ADB) के अध्यक्ष का नाम यह है जिन्होंने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है- ताकेहिको नाकाओ

49. भारतीय रेसलर विनेश फोगाट ने हाल ही में कज़ाकिस्तान में वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप्स के 53 किलोग्राम भार वर्ग में जो पदक जीत लिया है- कांस्य पदक

50. वह राज्य सरकार जिसने वर्तमान शैक्षणिक सत्र से कक्षा 10 और 12 के करीब 3.14 लाख छात्रों की सीबीएसई परीक्षा शुल्क का भुगतान करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है- दिल्ली सरकार

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

11 अक्टूबर 2019 करंट अफेयर्स

                   11 अक्टूबर 2019 करंट अफेयर्स       1.  दिल्ली में शुरू हुआ सरस आजिविका मेला - नई दिल्ली  में इंडिया गेट लॉन में  सरस आजिविका मेला  शुरू हो गया है. इसका आयोजन  ग्रामीण विकास मंत्रालय  द्वारा  दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन  की पहल के तहत किया गया है. इसका उद्देश्य DAY-NRLM के समर्थन से गठित ग्रामीण महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों (SHG) को एक मंच प्रदान करना है जिसके अंतर्गत उन्हें अपने कौशल दिखाने अपने उत्पादों को बेचने और थोक खरीदारों के साथ संबंध बनाने का अवसर प्राप्त होता है. मेला स्थल पर 200 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जहां 29 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की लगभग 500 ग्रामीण SHG क्राफ्ट्सवुमेन हस्तशिल्प, हथकरघा, प्राकृतिक खाद्य उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगी और लॉन में क्षेत्रीय व्यंजनों का फूड कोर्ट भी बनाया जाएगा.        2.  सरकार ने किया सुरक्षीत मातृत्व आश्वासन (सुमन) का शुभारम्भ -...

15 व 16 सितंबर 2019 करंट अफेयर्स

                                               विविध समाचार 1.  नई दिल्ली में ग्रेट गंगा रन 2019 का आयोजन किया गया जल शक्ति मंत्री और खेल मंत्री ने  नई दिल्ली  के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में  "ग्रेट गंगा रन 2019"  को हरी झंडी दिखाई गयी.  गंगा नदी के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए इस मैराथन का आयोजन किया गया है।  जल   शक्ति मंत्रालय  द्वारा मैराथन का आयोजन किया गया है। मैराथन में बड़ी संख्या में सभी आयु वर्ग के लोगों ने भाग लिया। जल शक्ति मंत्री: गजेंद्र सिंह शेखावत युवा मामलों और खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार): किरेन रिजिजू 2. सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस, भारत के नेतृत्व वाले आईएसए में शामिल होने वाला 79 वां देश सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस  अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) में शामिल होने वाला  79 वाँ देश  बन गया है, जो जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग के खतरों का मुकाबला करने के...

7 अक्टूबर 2019 करंट अफेयर्स

7 अक्टूबर 2019 करंट अफेयर्स AIM, NITI AAYOG और UNDP ने मिलकर लांच किया युवा को:लैब - अटल इनोवेशन मिशन  (AIM),  नीति आयोग  और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम  (UNDP)  भारत ने संयुक्त रूप से  युवा को:लैब  का शुभारंभ किया है।  लैब का उद्देश्य युवा भारत में सामाजिक उद्यमिता और नवाचार में तेज़ी लाना और युवाओं को सतत विकास के महत्वपूर्ण ड्राइवर के रूप में पहचानना है।  लॉन्च के दौरान AIM, नीति आयोग और UNDP भारत ने एक लेटर ऑफ इंटेंट (LOI) पर हस्ताक्षर किए। विज्ञान, धर्म और दर्शन पर 5वीं विश्व संसद का आरंभ -  विज्ञान, धर्म और दर्शन पर तीन दिवसीय 5वीं विश्व संसद  का आयोजन महाराष्ट्र के पुणे में MIT विश्व शांति विश्वविद्यालय में किया जाएगा।  इस वर्ष के कार्यक्रम का विषय   ‘role of science, religion and philosophy for world peace and well-being of mankind’  है।  आयोजन का प्राथमिक उद्देश्य विश्व शांति के लिए अंतर-धार्मिक और अंतर-धार्मिक आंदोलन को बनाना और बढ़ावा देना था।...